गल्ला व्यापारी की अपहरण कर की गई हत्या, मुजफ्फरपुर जिले में फेंका शव

मोतिहारी : मोतिहारी में एक गल्ला व्यवसाई की अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को मुजफ्फरपुर जिले में फेंक देने का मामला सामने आया है। शव मिलने के बाद परिजनों चीख पुकार मच गया। परिजन शव को लेने के लिए मुजफ्फपुर के लिए रवाना हो गए है, मृतक व्यवसाई कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन परसौनी गांव के नीरज कुमार के रूप में हुई है, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि व्यवसाई नीरज रविवार को दुकान से निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया, जिसके बाद उसके पिता ने चकिया थाना में आवेदन दे कर पुत्र का अपहरण होने का मामला दर्ज कराया था, जिसने उसके पिता ने मुजफ्फरपुर निवासी शुभम कुमार पर पुत्र के अपराह्न का आरोप लगाया था, पैसे देने में बहाने ले गया था।

Goal 7 22Scope News

दोपहर पैसा देने के बहाने नीरज को उसके दुकान से कर लिया अपहरण

बताया जाता है कि आरोपी ने रविवार की दोपहर पैसा देने के बहाने नीरज को उसके दुकान से अपहरण कर लिया। आरोपी शुभम का ननीहाल भी अपहृत नीरज के गांव में है। दोनों की इस कारण जान-पहचान हो गई थी। इसके बाद आरोपी शुभम ने किसी बहाने नीरज का मोबाइल लेकर उसे हैक कर दिया। मोबाइल हैक करने के बाद उसके खाते में दो तीन जगहों से पैसे मंगवाए गए। ये पैसे नीरज के खाते में आने के बाद खुद ब खुद किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। जिन लोगों के खाते से पैसे मंगवाए गए थे उन लोगों ने नीरज से पैसा वापस देने को कहा और दबाव बनाया। नीरज द्वारा इसकी पड़ताल कर शुभम से बात की और पैसे वापस लौटने की बात कही। जिसके बाद शुभम नीरज के दुकान पहुंचा और पैसा देने की बात कह उसे साथ ले गया।

शुभम ने नीरज की पत्नी के नंबर पर फोन कर पैसों की मांग की

आरोप है कि शुभम ने नीरज की पत्नी के नंबर पर फोन कर पैसों की मांग की और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी। अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के नाना, मामा, मां और मौसी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसी बीच सोमवार की शाम आरोपी शुभम भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद नीरज का शव पारू थाना क्षेत्र से सड़क किनारे से बरामद हुआ। शव मिलने के साथ ही घर में चीख पुकार मच गया। आरोपी का साइबर ठग गिरोह से है संबंध आरोपी शुभम साइबर ठगी करने वाले गैंग से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है।

यह भी देखें :

पुलिस कई लोगों से कर रही है पूछताछ

घटना को लेकर आरोपी शुभम उसके नाना रामेश्वर साह स्व. बैद्यनाथ साह, शोभा देवी (शुभम की मां), मुकेश साह, पिता रामेश्वर साह और उमा देवी (मौसी) से पूछताछ की जा रही है। चकिया डीएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण किए गए नीरज का सब बर्बाद हो गया है। सब को लाने की प्रक्रिया की जा रही है। उसके हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े : चोरों का आतंक जारी, डुमरा पंचायत में 11 लाख की भीषण चोरी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...