BHAGALPUR: स्वर्ण व्यवसायी हत्या मामला – नवगछिया पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी की हत्या की गुत्थी को सुलझाने
का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस के साथ साथ
तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है. इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से ही एक बैग
और एक बाइक को भी बरामद किया था.

स्वर्ण व्यवसायी हत्या मामला – पुलिस ने छः घंटे में किया मामले का खुलासा
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमों का गठन किया.
एक टीम व्यवसायी के इलाज के लिये सक्रिय थी वहीँ दूसरी टीम को अनुसंधान के लिये नियुक्त किया गया था.
पुलिस ने महज पांच से छः घंटे में ही घटना का खुलासा कर लिया है.
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन बरामद किया. चारो अपराधियों ने मिलकर
वारदात को अंजाम देने की पूरी योजना बनाई थी और दोनों नाबालिगों को व्यवसाई के साथ लूटपाट करने के लिए भेजा था.
साथ ही साथ अपराधियों द्वारा दोनों नाबालिग अपराधियों को बाइक और पिस्टल भी उपलब्ध करवाया गया था.
नाबालिग अपराधियों को यह भी कहा गया था कि अगर वे लोग मामले में घिरते हैं तो उन्हें बचा लिया जाएगा.
नवगछिया के एसपी ने कहा कि पुलिस ने काफी कम समय में प्रभावशाली किया है.
टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को इस सफलता के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा.
मोबाइल और मोटरसाइकिल से मिला अपराधियों का सुराग
घटना के बाद अपराधियों ने भागने के क्रम में मोटरसाइकिल
और एक बैग को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया था.
घटना के बाद पुलिस ने बैग और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया था.
जिससे पुलिस को अपराधियों तक पहुँचने में आसानी हुई.
एसपी ने कहा – लोगों को पुलिस पर है पूरा भरोसा
गोलीकांड में घायल हुए मनीष का इलाज पटना में चल रहा है.
फ़िलहाल उनकी उसकी स्थिति ठीक बतायी जा रही है.
स्वर्ण व्यसायी संघ के अध्यक्ष आनंद प्रसाद ने कहा कि
घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन जिस तरह से पुलिस ने
सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया है यह सराहनीय है.
रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप
- Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम
- Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट चौधरी ने गंडक और कोसी के जलस्तर का लिया जायजा
- Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़ गई! बिहार में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

















