Patna- पटना सिटी के सुलतानगंज इलाके में संपत्ति हड़पने की मंशा से एक विधवा की ईट से मार मार कर निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतिका पिंकी देवी अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवा रही थी और यही बात उसके पट्टेदारों को रास नहीं आयी और महिला की ईट्ट से मार-मार कर हत्या कर दी गयी.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
रिपोर्ट- उमेश चौबे
जेल विभाग में तैनात एआईजी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला







