दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों पर गला घोंट कर मारने का आरोप

औरंगाबाद : मोटरसाइकिल के लिए एक निर्दयी पति ने अपने बच्चे को उसकी मां के कोख में ही मार डाला. दहेज के लालच में आकर लड़के के परिजनों ने गर्भवती की गला घोंट कर हत्या कर दी. यह घटना औरंगाबाद ज़िले की सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव की है. इस मामले में मृतका के परिजनों ने सलैया थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

मृतका के पति रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में पदस्थापित है. आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी मृतका के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 7 मई 2021 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से सलैया के राजा बिगहा निवासी सिकंदर कुमार के साथ की थी. शादी में बेटी के ससुराल की सारी मांगे पूरी की गई थी. लेकिन शादी के एक माह बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया.

विवाहिता के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद के द्वारा एक भारी सोने की सिकड़ी तथा अपाची बाइक की मांग की जाने लगी. बेटी की खुशी के लिए आश्वासन भी दिया, लेकिन लड़के और उसके माता-पिता की प्रताड़ना बढ़ गई. इसी बीच बेटी गर्भवती हुई और इसी माह उसे बच्चा भी होने वाला था, लेकिन दहेज लोभियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई. सूचना पर जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. वहीं घटना के बाद ससुराल के सदस्य फरार थे. पुलिस को सूचना दी गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. इधर सलैया पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: दीनानाथ

शादी के लिए सज-धज कर बैठी रह गई दुल्हन, दहेज के लिए नहीं आयी बारात

उन्नीस साल की विवाहिता की आखिर कैसे हुई मौत……

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...