ढिबरा चुनने गई किशोरी की मिट्टी धंसने से मौत

गिरिडीह : जिला के तिसरी प्रखंड के बेरगियातरी में पड़ी बंद खदान के पास ढिबरा चुनने गई 14 वर्षीय किशोरी कविता कुमारी की मौत मिट्टी धंसने से हो गई. आस-पास ढिबरा चुन रहे लोगों ने मिट्टी हटाकर उसे निकाला.

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए तिसरी अस्पताल ले जाया गया. यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया पर एम्बुलेंस से गिरिडीह ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, सीओ असीम बाडा, फोरेस्टर जयप्रकाश यादव एसआई जिन्दर उरांव, अंचल कर्मचारी नरेश सिन्हा सहित कई लोग वहां पहुंचे. बता दें कि बेरागियातरी ढिबरा खदान काफी गहरी है. बन्द पड़ी इस खदान से वर्षाे से ढिबरा का अवैध उत्खनन होता आ रहा था.

रिपोर्ट: चांद

दहीबाड़ी में फिर धंसी जमीन, समा गई ड्रील मशीन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...