गिरिडीह में अवैध माइका खदान की चाल धंसने से किशोरी की मौत, दो घायल

गिरिडीह. बड़ी खबर गिरिडीह से आ रही है। यहां अवैध माइका खदान की चाल धंसने से एक किशोरी की मौत हो गयी है, जबकि दो के घायल होने की सूचना है। घटना गावां थाना क्षेत्र के बेलाखुट्टा की है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

गिरिडीह में चाल धंसने से किशोरी की मौत

जानकारी के अनुसार, गावां थाना क्षेत्र के बेलाखुट्टा में संचालित माइका खदान में चाल धंसने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मृतका बेलाखुट्टा निवासी मुन्नी कुमारी बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खदान का निरीक्षण किया।

सूचना है कि सभी माइका चुनने के लिए खदान गई थी। इसी बीच माइका उत्खनन करने के दौरान चाल धंस गयी। इससे सभी बच्चे वहीं दब गए। बाद में घटना की सूचना परिजनों को मिली तो आनन-फानन में सभी खदान पहुंचे और मलबे से बाहर निकाला व अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बाकी एक बालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हालांकि घटना को लेकर परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। गौरतलब है कि गावां और तिसरी प्रखंड में अवैध माइका का उत्खनन दिन के उजाले में होता आ रहा है। कई बार घटना हुई है और मजदूरों की जान तक गई है, लेकिन अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...