Dhanbad: निर्माणाधीन अंडर पास की मिट्टी धंसने से 4 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू शुरू

धनबाद : छह मजदूर दब गए : कोयलांचल धनबाद रेल मंडल में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा देखने को मिला.

निर्माणाधीन अंडर पास की मिट्टी धंसने से छह मजदूर दब गए

जिसमें 1 मजदूर को निकाल लिया गया, जबकि एक स्वयं बाहर निकल आया.

dhanbad1 22Scope News

मिट्टी धंसने से मिट्टी छह मजदूर दब गए

घटना प्रधानखानता-रखितपुर स्टेशन के बीच छाताकुल्हि के निकट घटी है.

रेलवे की निर्माणाधीन अंडरपास की मिट्टी भरभरा कर गिर गई.

बताया जाता है कि रखितपुर की ओर से धनबाद की तरफ जा रही एक मालगाड़ी वहां से गुजरी. मालगाड़ी के गुजरने से कंपन हुआ और मिट्टी का ढेर ढह गया. जिसमें 6 मजदूर दब गए. चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को देर रात्रि से ही जाम कर रखा है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दर्जन भर ट्रेन पूरी रात जहां-तहां फंसी रही. कई ट्रेनें धनबाद समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर रुकी हुई है. सुबह 5ः38 से रेल परिचालन शुरू हो सका.

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

फिलहाल दबे हुए सभी लोगों को अभी तक निकाला नहीं जा सका है. घटना के बाद ठेकेदार के कर्मी भी वहां से फरार हो चुके हैं. मौके पर डीआरएम समेत रेलवे के उच्च अधिकारी पहुंचे हुए हैं और ग्रामीणों से वार्ता जारी है. ग्रामीण 20 लाख रुपए प्रति व्यक्ति और सरकारी नौकरी मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...