Bokaro : कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, सोशल मीडिया पर वतन वापसी की लगाई गुहार

Bokaro : झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिलों के 19 प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं।मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। 11 मजदूरों का चार महीने और 8 मजदूरों का दो महीने से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपनी दुर्दशा बताई है। इसके साथ ही सरकार से वतन वापसी और बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है।

Bokaro : सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने रखी सरकार के सामने मांग

इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं।काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई।इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

फंसे मजदूरों में ये हैं शामिल

हजारीबाग (विष्णुगढ़)

आघनू सोरेन( भेलवारा)
अशोक सोरेन( खरकी)
चेतलाल सोरेन ( खरकी)
महेश मरांडी ( खरकी)
रामजी मरांडी ( खरकी)
लालचंद मुर्मू ( खरकी)
फूलचंद मुर्मू (नरकी)
बुधन मुर्मू (नरकी)
जिबलाल मांझी (चानो)

हजारीबाग (टाटीझरिया)

छोटन बासके( टाटीझरिया)
राजेंद्र किस्कू( टाटीझरिया)

बोकारो (गोमिया)

प्रेम टुडू ( चिलगो)
सिबोन टुडू (चिलगो)
सोमर बेसरा( करी खुर्द)
पुराण टुडू( करी खुर्द)
रामजी हांसदा (बडकी सिधाबारा)
विरवा हांसदा ( बडकी सिधाबारा)
महेन्द्र हांसदा(बडकी सिधाबारा)

बोकारो(नावाडीह)

बब्लू सोरेन (पोखरिया) शामिल हैं।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Ramragh : नेमरा पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलो की तैनाती, गुरुजी के श्राद्धकर्म जुटेंगे 5 लाख से ज्यादा लोग… 

Breaking : शराब घोटाले में फंसे IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका… 

Breaking : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से, चार कार्यदिवसों में निपटेंगे अहम विधायी कार्य 

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध…

Hazaribagh : हिम्मत ना तोड़ हार मत मान, जिद ने दिला दी सरकारी नौकरी, पिछले बार एक नंबर से पिछड़े… 

Ranchi Traffic Change : 16 अगस्त को रांची-रामगढ़ मार्ग पर पर जाने से बचे-वाहनों का परिचालन रहेगा बंद, ये है कारण… 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img