रविवार से शुरू होगी राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा, बक्सर के सांसद ने…

रोहतास: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार से बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा सासाराम से शुरू होगी जो 18 जिलों में होगी। महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। मतदाता अधिकार यात्रा के कन्वेनर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को सासाराम एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, सीपीआईएम के दीपंकर भट्टाचार्य भी सासाराम आयेंगे।

यह भी पढ़ें – बेतिया में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को भी किया सम्मानित….

महागठबंधन के नेता लगातार बिहार के लोगों के मताधिकार छीने जाने का विरोध कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में वोट के अधिकार पर प्रहार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गांधी तथा महागठबंधन के सभ घटक दल के नेता एक मंच पर आ कर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन का शंखनाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। प्रेस वार्ता में दिनारा के राजद विधायक विजय मंडल तथा राजद के विधान पार्षद अशोक पांडे भी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   NDA से अलग होंगे चिराग या रहेंगे साथ? कहा ‘इस बार 2020 वाली स्थिति…’

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...