पटना मेट्रो बना दानापुर वासियों के लिए मुसीबत, 9 वार्डों में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

दानापुर : पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRCL) के दानापुर-सगुना मोड़ तक हो रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं की पोल खुलने लगी है। टेंडर दस्तावेजों के मुताबिक, कंपनी को मेट्रो निर्माण के साथ-साथ वास्तु फिनिशिंग, जलापूर्ति, शौचालय, ड्रेनेज और फायर अलर्ट जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान करना था, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। दरअसल, गोला रोड-बेली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मेट्रो पिलर के निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक छोटा-सा पाइप लगा दिया गया। नतीजा यह हुआ कि बरसात शुरू होते ही दानापुर नगर परिषद के नौ वार्डों (12, 14, 15, 16, 17, 37, 38, 39 और 40) में जलजमाव की भयावह स्थिति बन गई।

Goal 7 22Scope News

मेट्रो निर्माण की वजह से पहले से मौजूद बड़े आहर को बंद कर दिया गया

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेट्रो निर्माण की वजह से पहले से मौजूद बड़े आहर को बंद कर दिया गया और उसकी जगह एक बेहद छोटा नाला बना दिया गया। यही नहीं, जिस तरफ घनी आबादी है उस तरफ जल निकासी का रास्ता छोड़ने के बजाय मेट्रो कंपनी ने सड़क के विपरीत दिशा से पानी निकालने की व्यवस्था की। नतीजा यह हुआ कि आधा दर्जन से अधिक वार्डों में घरों तक पानी घुस गया और लोग दिनों तक जलजमाव में जीने को मजबूर हो गए। नगर परिषद प्रशासन का आरोप है कि मेट्रो द्वारा लगाए गए मोटर पंप तक को मेट्रो कर्मी चालू नहीं करते, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं।

यह भी देखें :

मेट्रो निर्माण से पहले यह आपसी सहमति बनी थी कि नाले का प्राकृतिक धारा प्रवाह बाधित नहीं होगा – कार्यपालक पदाधिकारी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार ने साफ कहा कि मेट्रो निर्माण से पहले यह आपसी सहमति बनी थी कि नाले का प्राकृतिक धारा प्रवाह बाधित नहीं होगा। मगर वर्तमान हालात इस सहमति का मजाक उड़ा रहे हैं। नगर परिषद ने कई बार पत्राचार कर मेट्रो अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यहां कम से कम छह फीट चौड़ा नाला छोड़ा जाता तो जलजमाव जैसी स्थिति नहीं बनती। कंपनी की मनमानी और लापरवाही से आज दानापुर के हजारों लोग अपने ही घरों में कैद होकर जल संकट और गंदगी की मार झेल रहे हैं। सवाल यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का बोझ आखिर आम जनता क्यों उठाए।

Danapur Pani 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दानापुर स्थित रेलवे कॉलोनी में जलजमाव, उग्र होकर रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठीं महिलाएं…

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...