झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गमगीन हुआ राज्य, अर्जुन मुंडा बोले– “घोड़ाबांधा ने अपना बेटा खो दिया”

सरायकेला : झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे से लेकर आम जनजीवन तक गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भावुक होते हुए कहा कि “राज्य के साथ-साथ टेल्को का घोड़ाबांधा ने अपना बेटा खो दिया है।” उन्होंने याद किया कि एक समय घोड़ाबांधा में सड़कें नहीं थीं, तब उन्होंने और रामदास सोरेन ने मिलकर श्रमदान कर सड़कों का निर्माण कराया था। अर्जुन मुंडा ने कहा कि शुरुआती दौर में वे और रामदास सोरेन कई आंदोलनों में साथ रहे, बाद में भले ही उनकी राजनीतिक राहें अलग हो गईं, लेकिन पड़ोसी होने के नाते घरेलू संबंध हमेशा बने रहे। उन्होंने दुख जताया कि “रामदास सोरेन मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे, उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।”

वहीं, जेएलकेएम पार्टी के नेता फनी महतो ने नम आंखों से कहा कि “हम लोगों ने एक अभिभावक खो दिया है।” उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन एक “मैनेजमेंट गुरु” के रूप में जाने जाते थे और शिक्षा तथा संगठनात्मक क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा है।

रामदास सोरेन के निधन की खबर से जमशेदपुर के घोड़ाबांधा इलाके में शोक की लहर :

स्थानीय व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, मंत्री के घर पर शोक संतप्त लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिवारजन अपने दादा और संरक्षक को याद कर गमगीन हैं।

मंत्री के भतीजे सोमाय सोरेन ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची विधानसभा लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद घाटशिला और फिर पैतृक आवास घोड़ाबांधा ले जाया जाएगा।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...