बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Pakur: जिले की पुलिस बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर हटिया बाजार सहित कई इलाकों से बाइक चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई टेक्निकल और मैनुअल साक्ष्य के आधार पर की गई।

3 अक्टूबर को हुई थी बाइक चोरी :

जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की गई थी। इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी थाना में मामला दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने चार कांडों में जांच और कार्रवाई शुरू की थी।

एसपी ने गठित की विशेष छापेमारी टीम :

एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कई इलाकों में छापेमारी की और तकनीकी साक्ष्य (CCTV, मोबाइल लोकेशन) के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी :

एसडीपीओ डीएन आजाद ने गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जबकि एक आरोपी मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र का रहने वाला  है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही चोरी की बाकी बाइकों की बरामदगी भी की जाएगी।

रिपोर्ट : संजय सिंह

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...