बैंकों में चोरी का एक्सपर्ट है यूपी में सक्रिय बिहार का गिरोह

डिजिटल डेस्क : बैंकों में चोरी का एक्सपर्ट है यूपी में सक्रिय बिहार का गिरोह। यूपी में सक्रिय बिहार निवासी युवा अपराधियों का गिरोह बैंक चोरी का एक्सपर्ट बताया जा रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई चोरी-लूट के वारदात के लिप्त रहे बिहार निवासी युवा शातिरों के गिरोह के बारे में कई हैरतअंगेज जानकारियां पुलिस टीमों के हाथ लगी हैं।

लखनऊ में हुए बैंक चोरी-लूट कांड में लिप्त रहे गिरोह में से दो शातिरों को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया है जबकि 2 अन्य फरार हैं एवं बिहार के मुंगेर और भागलपुर निवासी 3 अपराधियों को धर दबोचा गया है।

बिहार के गिरोह को दबोचने को निकलीं यूपी पुलिस की 8 टीमें, एनकाउंटर में 2 ढेर

लखनऊ में डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि बैंक में चोरी-लूट को अंजाम देने वाले शातिरों को पकड़ने के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच समेत 8 टीम में गठित की गई थीं। बीते 22 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट ब्रांच से चोर करोड़ों के जेवर और बाकी सामान चुराकर फरार हो गए थे। उसके बाद मौका-ए-वारदात का मुआयना करने और अपराध के तरीकों का विश्लेषण करने के बाद यूपी पुलिस ने अपनी टीमें गठित कीं।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि – ‘सोमवार देर रात के मंगलवार अल सुबह के बीच पुलिस की क्राइम इनवेस्टिगेशन टीम चिनहट इलाके में कॉम्बिंग कर रही थी और तभी एक स्विफ्ट कार तेजी से आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें से एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई, जिसमे एक अपराधी घायल हुआ। दूसरा मौके से फरार हो गया।

…पकड़े गए आरोपी की पहचान सोबिन्द कुमार के रूप में हुई। उसके पास से भारी मात्रा में सफेद और पीली धातु बरामद हुई। घायल को हॉस्पिटल भेजा गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

…दूसरी ओर गाजीपुर में गहमर थाना क्षेत्र के बारा इलाके में कर्मनाशा नदी के पास यूपी बिहार की सीमा पर हुए एनकाउंटर में इसी कांड में शामिल रहा बिहार के मुंगेर का निवासी सन्नी दयाल ढेर हो गया है’।

मुंगेर और भागलपुर निवासी 3 शातिरों से पुलिस को मिले अहम सुराग, मिथुन और विपिन की तलाश जारी…

सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के के बीच ढेर हुए बैंक लूट-चोरी के महारत हासिल बिहार के युवा अपराधियों के गिरोह के बारे में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों ने बताया कि चिनहट स्थित लौलाई गांव के पास किसान पथ की सर्विस लेन पर बीते सोमवार को ही मुठभेड़ के बाद वारदात में शामिल मुंगेर निवासी अरविंद कुमार, कैलाश बिंद और भागलपुर निवासी बलराम कुमार को दबोच लिया था।

उन्हीं से मारे गए सोबिंद कुमार और सन्नी दयाल के बारे में सुराग हाथ लगा था। पता चला कि वारदात में मिथुन कुमार, सोबिन्द कुमार, सन्नी दयाल और विपिन भी शामिल थे। अभी मिथुर और विपिन की तलाश जारी है।

यूपी के इसी बैंक परिसर में लूट-चोरी के मामले में पुलिस  ने किया एनकाउंटर।
यूपी के इसी बैंक परिसर में लूट-चोरी के मामले में पुलिस ने किया एनकाउंटर।

ढेर हुए एवं दबोचे गए बिहार निवासी शातिरों से सामने आया बैंक लूट-चोरी के वारदात का चौंकाने वाला तौरतरीका…

ढेर हुए एवं दबोचे गए बिहार निवासी शातिरों से इनके अपराध के चौंकाने वाले तौरतरीकों की कई जानकारियां के यूपी पुलिस के क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को मिली हैं।

पहला तो यह कि गिरोह छुट्टी के एक दिन पहले रात को ही बैंकों में चोरी करते हैं, ताकि दूसरे दिन छुट्टी होने के चलते लोगों को जानकारी न हो सके और इस बीच आसानी से शहर छोड़ दें। इसके साथ ही ऐसे बैंक को ही निशाना बनाते हैं जो सुनसान जगह हों और गार्ड तैनात न हों।

डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि – ‘बदमाशों ने वारदात के लिए अलग-अलग गाड़ियों का इस्तेमाल किया था। मकसद था पुलिस से बचना। बदमाश पहले दो बाइकों से पहुंचे और 200 मीटर दूरी पर खड़ी करके पैदल बैंक तक गए। इसके बाद गिरोह के दूसरे बदमाश दूसरे किसी वाहन से पहुंचे थे। चोरी करने के बाद बदमाश अपने ठिकाने पर गए और माल आपस में बांटने के बाद बिना नंबर प्लेट लगी कारों से बिहार चले गए’।

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img