Advertisment

Ranchi : राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का कल देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर रांची स्थित विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें- पिता Ramdas Soren को खोने के बाद भावुक हुए सोमेश सोरेन, कहा–परिवार और पार्टी की जिम्मेदारी निभाऊंगा 

राज्यपाल संतोष गंगवार भी विधानसभा पहुंचे और उन्होंने रामदास सोरेन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन एक जमीन से जुड़े नेता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे।

ये भी पढ़ें- Saraikela : मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे… 

Ranchi : बाथरुम में फिसलकर गंभीर रुप से हो गए थे घायल

बताते चलें कि वे पिछले कुछ दिनों पहले बाथरुम में फिसलकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनको इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 62 वर्षीय रामदास सोरेन की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी आंदोलन से जुड़े रामदास सोरेन के निधन से झारखंड को गहरा धक्का लगा है। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...