Sarkari Job: BSF में इतने पदों पर निकली बहाली, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

Sarkari Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 1121 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2025 से BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है।

Sarkari Job: पदों का विवरण

पद का नामकुल पद
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर)910
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक)211
कुल पद1121

Sarkari Job: शैक्षणिक योग्यता

रेडियो ऑपरेटर (RO): भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं पास और कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

रेडियो मैकेनिक (RM): 10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट हो (रेडियो/इलेक्ट्रॉनिक्स रखरखाव से संबंधित ट्रेड में) आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Job: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आयु की गणना: 23 सितंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।

Sarkari Job: वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपये से 81100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जो केंद्र सरकार के वेतनमान पे-लेवल-4 (7th CPC) के अनुसार होगा।

Sarkari Job: चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा
  • PST और PET टेस्ट (शारीरिक परीक्षण)
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

Sarkari Job: आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply for BSF Head Constable RO/RM Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...