Sarkari Job: बिहार में BSSC CGL के इतने पदों पर आवेदन शुरू, इस डेट तक भरें फॉर्म

Sarkari Job: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 5208 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें स्नातक स्तरीय (CGL) पदों के साथ-साथ कार्यालय परिचारी पदों पर भी बहाली की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CGL के लिए 1481 पदों पर बहाली हो रही है। इसके लिए आवेदन 18 अगस्त 2025 से शुरू हो गया है, जो 17 सितंबर 2025 तक चलेगा।

Sarkari Job: पदों का विवरण

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 पद
  • योजना सहायक – 88 पद
  • कनीय सांख्यिकी सहायक – 5 पद
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर – 1 पद
  • अंकेक्षक – 125 पद
  • अंकेक्षक (सहयोग समितियां) – 198 पद

Sarkari Job: कार्यालय परिचारी बहाली के 25 अगस्त से आवेदन

वहीं कार्यालय परिचारी बहाली के तहत 3227 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए 25 अगस्त 2025 से आवेदन शुरू होगा, जो 26 सितंबर 2025 तक चलेगा।

Sarkari Job: विभागवार पद विवरण

  • निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग – 203 पद
  • श्रम संसाधन विभाग – 52 पद
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग – 79 पद
  • योजना एवं विकास विभाग – 11 पद
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग – 13 पद
  • पथ निर्माण विभाग – 26 पद
  • सामान्य प्रशासन विभाग – 21 पद
  • लघु जल संसाधन विभाग – 15 पद
  • अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग – 11 पद
  • वाणिज्य कर विभाग – 18 पद
  • अंकेक्षण निदेशालय (वित्त विभाग) – 28 पद
  • उद्योग विभाग – 6 पद
  • परिवहन विभाग – 37 पद
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 1138 पद
  • भवन निर्माण विभाग – 500 पद
  • नगर विकास एवं आवास विभाग – 10 पद
  • गव्य विकास निदेशालय – 26 पद

Sarkari Job: अन्य प्रमुख पदों में बहाली

  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग – 29 पद
  • जल संसाधन विभाग – 62 पद
  • गन्ना उद्योग विभाग – 189 पद (13+176)
  • पंचायती राज विभाग – 4 पद
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग – 17 पद
  • सहकारिता विभाग – 79 पद
  • विज्ञान एवं प्रावैधिकी शिक्षा विभाग – 3 पद
  • गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) – 40 पद
  • स्वास्थ्य विभाग – 16 पद
  • समाज कल्याण विभाग – 4 पद
  • ग्रामीण कार्य विभाग – 42 पद
  • समाहरणालय व आयुक्त कार्यालयों में बहाली:
  • समाहरणालय पटना – 221 पद
  • समाहरणालय भागलपुर – 111 पद
  • समाहरणालय मुजफ्फरपुर – 100 पद
  • समाहरणालय अरवल – 22 पद
  • समाहरणालय कटिहार – 58 पद
  • समाहरणालय नालंदा – 57 पद
  • समाहरणालय रोहतास – 40 पद
  • समाहरणालय खगड़िया – 35 पद
  • समाहरणालय किशनगंज – 24 पद
  • समाहरणालय बक्सर – 23 पद
  • समाहरणालय भोजपुर – 51 पद
  • समाहरणालय जमुई – 14 पद
  • समाहरणालय बेगूसराय – 108 पद
  • समाहरणालय जहानाबाद – 5 पद
  • आयुक्त कार्यालय भागलपुर प्रमंडल – 9 पद
  • आयुक्त कार्यालय पटना प्रमंडल – 6 पद

Sarkari Job: आवेदन ऑनलाइन होगा

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विस्तृत अधिसूचना और पात्रता मानदंड के लिए BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन करें और सभी दस्तावेज अपलोड करते समय सावधानी बरतें।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...