Sarkari Job: LIC में इतने पदों पर निकली बहाली, इस डेट तक करें आवेदन

Sarkari Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वर्ष 2025 के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (AE) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Job: आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर दें।

Sarkari Job: कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 पद भरे जाएंगे। जिनमें सहायक अभियंता (AE) के 81 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO – विशेषज्ञ) के 410 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO – सामान्यज्ञ) के 350 पद शामिल हैं।

Sarkari Job: आवेदन कैसे करें

LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

  • होमपेज पर संबंधित “LIC AAO/AE भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें।

Sarkari Job: आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PwBD उम्मीदवार: 85 रुपये + GST + ट्रांजेक्शन शुल्क
  • अन्य सभी वर्गों के लिए: 700 रुपये + GST + ट्रांजेक्शन शुल्क

Sarkari Job: LIC भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

LIC AAO और AE पदों पर चयन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा, इसके बाद मुख्य परीक्षा, फिर साक्षात्कार और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच (Medical Exam) होगी। बता दें कि, प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक केवल स्क्रीनिंग के लिए होंगे, इन्हें अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...