वोटर अधिकार यात्रा : पुराने अंदाज में दिखे लालू ने कहा- ‘चोरों को हटाइए, BJP को भगाइए’

सासाराम : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से अपनी 16 दिन की और लगभग 1,300 किलोमीटर लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले ‘वन पर्सन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा के लिए एक बड़ा अभियान बता रहा है। यात्रा एक सितंबर को पटना में एक मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। बता दें कि यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले – लालू यादव

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने कहा कि चोरों को हटाइये और बीजेपी को भगाइये। मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट हो जाइए और सरकार बनाइये। आखिर में उन्होंने कहा कि लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले। राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जी जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी का आरोप, कहा- संविधान मिटाने व वोट चोरी करने में लगे हैं BJP-RSS…

प्रेम कश्यप और सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...