Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में हुआ कंगाल – लुटाया 1.45 करोड़ , मामला दर्ज

Ranchi Crime : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी संदीप पाटिल की सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गई। वर्ष 2022 में जमशेदपुर की सपना सोना नामक महिला से हुई ऑनलाइन मुलाकात धीरे-धीरे भावनात्मक संबंधों में बदल गई। लेकिन तीन वर्षों के भीतर यह रिश्ता विश्वासघात, भयादोहन और करोड़ों की ठगी की कहानी में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़ें- Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

Ranchi Crime : बीमार मां और भाई की पढ़ाई का झांसा देकर रुपए ठगे

संदीप की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सपना ने पहले बीमार मां और भाई की पढ़ाई का बहाना बनाकर संदीप से पैसे ऐंठने शुरू किए। इसके बाद निजी संबंधों का हवाला देकर परिवार में बदनामी फैलाने की धमकी देते हुए महिला ने करीब 1.45 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

ये भी पढ़ें- Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Ranchi Crime : लग्जरी घड़ियों, जेवरात और घूमने में 75 लाख रुपए खर्च

संदीप का आरोप है कि सपना ने उसके खाते से लग्जरी घड़ियों, महंगे जेवरात और घूमने-फिरने के लिए करीब 75 लाख रुपये खर्च करवाए। यही नहीं, उसकी दो एसयूवी गाड़ियां भी महिला ने अपने कब्जे में ले लीं। जब संदीप को शक हुआ और उसने निजी तौर पर जांच की, तो सामने आया कि सपना पहले से ही जगजीत सिंह नामक व्यक्ति से न केवल संपर्क में थी, बल्कि उसे भी शादी का झांसा दे चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Palamu Murder : शादी के बाद भी प्रेम संबंध, युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार… 

पीड़ित ने बताया कि न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि सपना ने मानसिक रूप से भी उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया की अंधी दोस्ती और भावनात्मक शोषण से जुड़ी एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है, जहां विश्वास की कीमत करोड़ों में चुकानी पड़ी।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

लाठी-गोली खाकर लड़ी झारखंड की लड़ाई, मजदूर नेता से कैबिनेट मंत्री बनने तक Ramdas Soren का 40 साल संघर्ष… 

Bokaro : घर बना अखाड़ा! देवरानी-जेठानी भिड़ी, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Breaking : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

Saraikela : मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे…

Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...