रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर बूटन चौधरी मुंबई से गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिले के बेलाउर पंचायत के मुखिया रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर दो लाख का इनामी कुख्यात बूटन चौधरी महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार के रात को बिहार एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। बूटन चौधरी बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी। आखिरकार विशेष जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुंबई से उसे दबोच लिया।

DIARCH Group 22Scope News

बूटन चौधरी आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का रहने वाला है

आपको बता दें कि बूटन चौधरी आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं और अपराध की दुनिया में उसका नाम कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की गुत्थी सुलझ सकती है। साथ ही इलाके में अपराध पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। फिलहाल एसटीएफ टीम ने बूटन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : चर्चित बादल सिंह हत्याकांड : CBI की टीम दो से तीन दिनों से अलग-अलग लोकेशन पर कर रही है जांच…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...