पुलिस ने नक्सलियों को दी बड़ा झटका, एरिया कमांडर राजकिशोर यादव गिरफ्तार, वर्षो से थी तलाश

औरंगाबाद : औरंगाबाद पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। 22 अपराधिक मामलों में फरार चल रहे नक्सलियों के एरिया कमांडर को उपहारा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए एरिया कमांडर की पहचान उपहार थाना क्षेत्र के बुधई खुर्द गांव निवासी राजकिशोर यादव उर्फ करीमन उर्फ हलचल के रूप में की गई है। यह लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

जानकारी देते हुए दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि भाकपा माओवादी संगठन के एक एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया है, यह कई कांडों में वांछित अभियुक्त हैं। इसकी तलाश बीते कई वर्षो से की जा रही हैं, इसी दौरान थानाध्यक्ष मनेष कुमार को सूचना मिली की, उक्त नक्सली अपने गांव में आया हुआ है। मामले में पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार एसटीएफ के साथ उपहारा थाना की पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें बुधई खुर्द गांव से एक किलोमीटर दूर झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इसके खिलाफ औरंगाबाद, गया एवं अरवल जिले के उपहारा, गोह, रफीगंज, देवकुंड, बंदेया, मुफ्फसिल, कोच, मऊ एवं करपी थाना में कुल 22 मामले दर्ज हैं। संदर्भ में आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनेश कुमार, एसआई मुरलीधर महतो, एसटीएफ और चंदन कुमार सागर सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : युवक ने पुलिस अधिकारी को मारी गोली, बाल-बाल बचे

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...