Advertisment

तेज गति से होगा बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण- मुख्य सचिव

इस एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। देश का नौवां और बिहार का पहला एक्सप्रेस वे होगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे। पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) का दर्जा। बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण का काम काफी तेज गति से होगा-मुख्य सचिव

पटना: बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे का दर्जा प्रदान कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अधिसूचना जारी कर इस एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) घोषित किया है। यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा जो पूरी तरह से राज्य की सीमाओं के भीतर निर्मित होगा।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे का राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 के रूप में अधिसूचित होना बिहार के लिए गर्व का क्षण है। इस परियोजना की घोषणा के बाद से कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार इसे समय पर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को हर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है तथा आगे भी करती रहेगी।

यह भी पढ़ें – कैबिनेट की बैठक में छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर…

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की सड़क संरचना को नई दिशा देगी। इसके शुरू हो जाने से पटना से पूर्णिया की यात्रा केवल 3 घंटे में पूरी होगी और सीमांचल क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे का दर्जा मिलना निस्संदेह बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। विदित हो की 250 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे एनएच-22 के मीरनगर अरेज़ी (हाजीपुर) से शुरू होकर नरहरपुर, हरलोचनपुर, बाजिदपुर, सरौंजा, रसना, परोरा और फतेहपुर से गुजरते हुए पूर्णिया जिले के हंसदाह में एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) से जुड़ेगा।

परियोजना में 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास शामिल होंगे। साथ ही समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा। परियोजना के लिए 6 जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गाँवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार का विकास खुद ही दे रहा गवाही, भाजपा ने कहा ‘बेल पर बाहर रहने वाले करेंगे…’

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...