Gumla-घाघरा थाना क्षेत्र के बदरी ग्राम से एक नाबालिग आदिवासी युवती को भगा कर ले जाने की खबर आयी है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 5 फरवरी की मध्यरात्रि को से नाबालिग को घर से भगा कर ले जाया गया. परिजनों को नाबालिक के भागने की खबर सुबह में लगी. इसके बाद परिजनों की ओर से नाबालिग की खोज शुरु हुई. खोजबीन के बाद इस बात की जानकारी मिली पुटो ग्राम का एक युवक नाबालिक को भगा ले गया है.
इसके बाद परिजनों ने उस लड़के से सम्पर्क किया. लेकिन लड़के द्वारा नाबालिग के परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दी जाने लगी. जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जाने लगा. इसके बाद परिजनों की ओर से घाघरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए नाबालिक को बरामद कर लिया.
प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप प्रणव ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है. युवक फरार है, उसकी गिरप्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में नाबालिग और उसके परिजनों को इंसाफ दिया जायेगा.
रिपोर्ट-रणधीर निधि

















