घर में घुसकर अपराधियों ने महिला को गोली मारकर की हत्या

मोतिहारी : मोतिहारी के तुरकौलिया थाना के निमोइया मोड़ के समीप घर में घुसकर अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला अकेले घर में रहती थी। वहीं महिला की पहचान चंदा देवी देवी पति उमाशंकर प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि अपराधियों को यह भनक थी कि महिला अकेले घर में है। अपराधी मोटरसाइकिल से आकर दनादन गोली चलाकर भागते बने। वहीं महिला चंदा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

DIARCH Group 22Scope News

मोतिहारी में अहले सुबह महिला की हत्या हो जाना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती हो गई है

आपको बता दें कि मोतिहारी में अहले सुबह महिला की हत्या हो जाना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती हो गई है। लगातार विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा भले ही दावे किया जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े मर्डर महिला की हुई है। पुलिस के भी हो खड़े हो गए हैं। सीडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हर बिंदु पर पुलिस अपने स्तर से जांच करेगी। कौन-कौन लोग इस घटना में शामिल है, पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : साइबर थाने की पुलिस ने छह अपराधियों को किया गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...