लोहरदगा: महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लोहरदगा : महिला की गोली मारकर हत्या- जिले के चंदकोपा गांव में अपराधियों ने महिला के

सिर पर गोली मार दी. इसके बाद धारदार हथियार से भी हमला कर दिया.

जिसके बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने

महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित किया.

murder1 22Scope News

गोली का खोखा बरामद

मृतक महिला की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा निवासी प्रमोद साहू की पत्नी उज्वला देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गोली का खोखा बरामद कर जांच में जुट गई. फिलहाल हत्या किस कारण से हुई है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

murder12 22Scope News

सदर अस्पताल में लोगों की जुटी भीड़

परिजनों के अनुसार घटना सुबह लगभग 10ः00 बजे के आसपास की है. और घटना के समय घर पर मृतक महिला अकेली थी. किसी ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. वहीं घटना के बाद पुलिस मृतक महिला के पति से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद काफी संख्या में शव के साथ सदर अस्पताल में भीड़ जुटने लगी. जिसे देख मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सदर थाना प्रभारी पंकज शर्मा, अरविंद शर्मा समेत पुलिस अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल का जायजा लिया. साथ ही माहौल को शांत कराने में पुलिस जुटी हुई है.

महिला की गोली मारकर हत्या: हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस

वहीं डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि महिला की हत्या किन कारणों से हुई है इसका पता अभी नहीं चला है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. अभी महिला की गोली लगने से मृत्यु की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रिपोर्ट: दानिश रजा

Chatra Police Officers Suspended: नाबालिग से मारपीट और घरेलू काम कराने...

Chatra Police Officers Suspended: चतरा में पुलिस विभाग के दो अधिकारियों पर नाबालिग बच्ची से कथित बाल मजदूरी कराने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...