IND vs WI, 3rd ODI: वेस्ट इंडीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, इन युवाओं को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला आज (11 फरवरी) खेला जाएगा. पहले दो वनडे जीतकर रोहित ब्रिगेड पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में तीसरे वनडे में टीम इंडिया कई बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है.

रवि और आवेश को मिल सकता है डेब्यू का मौका

तेज गेंदबाज आवेश खान को कई बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. लेकिन उन्हें अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ जब टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है तो कप्तान रोहित शर्मा आवेश खान के भारत के लिए खेलने के सपने को पूरा कर सकते हैं.

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वह पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुने गए हैं. भारत 2-0 से सीरीज में बढ़त बना चुका है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा तीसरे और अंतिम मैच में युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.

भारत पहले ही जीत चुकी है सीरीज

भारत ने दूसरे वनडे में 44 रनों से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत की यह रिकॉर्ड 11वीं सीरीज जीत थी. इसके साथ ही टीम इंडिया वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाली टीम बन गई. पाकिस्तान ने 1996 से 2021 के बीच श्रीलंका के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती थी.

वनडे के बाद टी20 में भी वेस्टइंडीज का सूफड़ा साफ, जानिए कितने साल बाद भारत बना नंबर 1

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...