BD कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया बापू टावर का शैक्षणिक भ्रमण

पटना: प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों एवं दर्शन से अवगत कराने हेतु BD कॉलेज के इतिहास, प्राचीन इतिहास और दर्शनशास्त्र विभाग के छात्र छात्राओं को बापू टावर संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। महात्मा गांधी की विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में बापू टावर संग्रहालय आगंतुकों के अनुभव में गहराई और प्रामाणिकता जोड़ती है। यह शैक्षणिक भ्रमण निश्चित रूप से विद्यार्थियों की शोधपरक दृष्टि को बढ़ावा देगी।

यह भी पढ़ें – नीतीश सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, बिहार SSC में…

बापू टावर बच्चों, छात्रों, शोधकर्ताओं और गांधी के सिद्धांतों में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। BD कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह भ्रमण उन्हें आजीवन याद रहेगा। ऐतिहासिक घटनाओं, गांधी के विचारों और बिहार के साथ उनके गहन संबंध की अपनी व्यापक प्रदर्शनी के साथ टावर का यह भ्रमण निस्संदेह एक ज्ञानवर्धक अप्रतिम अनुभव प्रदान करनेवाला साबित हुआ क्योंकि यह पारंपरिक स्मारकों से परे है।

भ्रमण के लिए साथ जाने वाले BD कॉलेज के शिक्षकों में डॉ दिव्या कुमार, डॉ मनिता कुमारी यादव, डॉ दिवाकर कुमार पांडेय, नीतू तिवारी, डॉ स्वर्णा कुमार, आलोक कुमार आदि शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पर्यटन उद्योग को नया आयाम: नीतीश कैबिनेट ने राजगीर और वैशाली में…

LPG KYC: रांची में 1 अक्टूबर से बिना Biometric Authentication रिफिल...

रांची में 1 अक्टूबर से बिना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन वाले घरेलू LPG कनेक्शन की रिफिल बुकिंग प्रभावित होगी। जानें KYC का तरीका और जरूरी...

Jharkhand Para Teacher Recruitment: 7,299 पदों पर सहायक आचार्य भर्ती का...

 झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती के लिए JSSC ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। पारा शिक्षक 18 अक्टूबर तक आवेदन...

GATE 2027 Registration: आवेदन की Last Date बढ़ी, फरवरी में होगी...

GATE 2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। बिना विलंब शुल्क 5 अक्टूबर और लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर तक...