बापू टावर के आउटरीच कार्यक्रम के तहत BD कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन

पटना : बापू टावर के आउटरीच कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर के बीडी कॉलेज में ‘महात्मा गांधी का छात्र जीवन’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का उद्घाटन बीड़ी कॉलेज की प्राचार्या रत्ना अमृत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में बापू टावर के उप-निदेशक ललित कुमार सिंह ने छात्रों को बापू टावर की परिकल्पना और संस्थान की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

पूर्व निदेशक नरेंद्र पाठक ने छात्र-छात्राओं के बीच संबंधित विषय पर दिया व्याख्यान

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगजीवन राम शोध संस्थान के पूर्व निदेशक नरेंद्र पाठक ने छात्र-छात्राओं के बीच संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के छात्र जीवन के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया। पाठक ने लंदन में पढ़ाई के दौरान, अफ्रीका प्रवास और बाद के स्वतंत्रता आंदोलन के क्रमिक इतिहास को छात्रों के सामने रखा। उन्होंने स्पष्टता से इस बात को रेखांकित किया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और गांधी आजीवन विद्यार्थी बने रहे। उन्होंने महात्मा गांधी की किताब ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ और लुई फिशर की लिखी ‘गांधी की जीवनी’ पढ़ने की सलाह छात्रों को दी।

प्राचार्या रत्ना अमृत ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की बात कही

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडी कॉलेज मीठापुर की प्राचार्या रत्ना अमृत ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की बात कही। इस अवसर पर बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों से बड़े रोचक अंदाज में छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बीडी कॉलेज के प्राध्यापक विशाल विजय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीडी कॉलेज के ही प्राध्यापक नीतू तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बापू टावर के पदाधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : कृषि प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए सरकार दे रही है अनुदान

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...