बिहार को बड़ी सौगात, PM मोदी ने औंटा-सिमरिया पुल का किया उद्घाटन

बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत गया से की। यहां उन्होंने करीब 13 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अमृत भारत एक्सप्रेस (गया-दिल्ली) और बौद्ध सर्किट ट्रेन (वैशाली-कोडरमा) को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पीएम आवास योजना-ग्रामीण और शहरी के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपीं। मोदी ने बेगूसराय जिले में गंगा नदी पर बने 1,870 करोड़ रुपए के औंटा-सिमरिया छह-लेन पुल का उद्घाटन किया। यह पुल मोकारमा और बेगूसराय को सीधा जोड़ेगा। भारी वाहनों को अब 100 किलोमीटर का चक्कर काटने से राहत मिलेगी।

DIARCH Group 22Scope News

सिमरिया गंगा धाम पहुंचे PM मोदी, लोगों में गजब का उत्साह

बेगूसराय में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिमरिया गंगा धाम पहुंचे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं प्रधानमंत्री खुद लोगों को हाथ हिला कर लोगों को अभिनंदन किया। बताते चलें कि सिमरिया गंगा नदी पर बन रहे हैं सिक्स लेन पुल का उद्घाटन और निरीक्षण उनके के द्वारा किया गया। मोदी को देखने के लिए लोग काफी संख्या में मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्स लेन पुल का उद्घाटन एवं निरीक्षण करके लौट गए।

यह भी देखें :

सिमरिया धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया था

वही इस मौके पर सिमरिया धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान लोगों ने बताया है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय के सिमरिया धाम पहुंचे जहां लोग देखने के लिए आए हैं। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री बेगूसराय वासियों को बड़ी सौगात दिए हैं। लोगों ने बताया है की बारिश हो या आधी हो फिर भी देश के प्रधानमंत्री को देखने के लिए हम लोग दूर-दराज से आए हैं। उन्होंने बताया है कि आज गंगा नदी के ऊपर सिक्स लेन पुल बनकर तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि इस सिक्स लेन पुल बन जाने के कारण लोगों को पटना से बेगूसराय आने में काफी सहूलियत होगी और रोजगार सहित विकास की गति देगी। कल तक लोग पटना जाने में काफी समस्या लगती थी लेकिन सिक्स लेन पुल बन जाने के कारण अब लोग आसानी से पटना पहुंच जाएंगे।

PM Begusrai 1 22Scope News

यह भी पढ़े : PM मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...