अजरबैजान से प्रत्यर्पित कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, झारखंड ATS की टीम लेकर पहुंची रांची

रांची: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। झारखंड की ATS टीम शनिवार को उसे लेकर रांची एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रामगढ़ ले जाया गया।

विदेश से प्रत्यर्पित होने वाला झारखंड का पहला गैंगस्टर

मयंक सिंह झारखंड का पहला गैंगस्टर है, जिसे विदेश से गिरफ्तार कर प्रत्यर्पित किया गया है। उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और कई गंभीर मामलों में वह वांछित था।

रांची से रामगढ़ रवाना

एटीएस की टीम मयंक सिंह को रांची एयरपोर्ट से सीधे रामगढ़ लेकर रवाना हुई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img