झारखंड पुलिस 23 अगस्त को अजरबैजान से लाएगी कुख्यात अपराधी मयंक सिंह

रांची:  झारखंड पुलिस कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को 23 अगस्त को अजरबैजान से भारत ला सकती है। मयंक के प्रत्यर्पण को लेकर अजरबैजान के बाकू हाईकोर्ट से मंजूरी मिल चुकी है। केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल की मदद से पूरी कागजी प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। इसके बाद झारखंड एटीएस के एसपी के नेतृत्व में एक टीम जल्द ही अजरबैजान रवाना होगी।

झारखंड सरकार ने बाकू जाने वाले अधिकारियों के यात्रा भत्ता व अन्य आवश्यक अनुमतियों को स्वीकृति दे दी है। मयंक सिंह को भारत लाने में भारत-अजरबैजान के बीच पहले से मौजूद प्रत्यर्पण संधि का लाभ मिला है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि विदेश में बैठकर झारखंड में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विदेश भाग चुके हर अपराधी को वापस लाकर अदालत से सजा दिलाई जाएगी।

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...