शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध खदान में गिरकर मजदूर की मौत

Shikaripada– शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुआं में एक अवैध खदान में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी.बताया जा रहा है मृतक मेथियस हेमरोम पत्थर खदान में मजदूर था. यह खदान पश्चिम बंगाल निवासी अपिल शेख, सुदीप चटर्जी , मोहन राय और हेमबरम और मिठुन  खान द्वारा संचालित किया जा रहा है. सोमवार की सुबह मृतक मेथियस हेमरोम इसी खदान में काम करने गया था. लेकिन वह शाम को लौट कर नहीं आने पर परिजनों के द्वारा उसकी खोज शुरु हुई.

वहां जानकारी मिली की मृतक खदान में गिर जाने के कारण घायल हो गया है. खदान के संचालकों के द्वारा रामपुरहाट में उसका इलाज करवाया जा रहा है.  परिजन जब वहां पहुंचे तो देखा मतियस की मौत हो चुकी है और खदान संचालक शव को ठिकाने के लगाने की फिराक में था.

मृतक का बेटा फुलोरा हेंब्रोम ने पिता की मौत के लिए खदान संचालकों पर कार्रवाई की मांग की.  फुलोरा हेंब्रोम की शिकायत पर  शिकारीपाड़ा थाने में धारा 304,201,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

रिपोर्ट- आशिष वर्णवाल

घने जंगल के बीच हो रहा था अवैध उत्खनन, विजिलेंस ने भरवाई खदान

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...