राहुल की यात्रा से पहले कांग्रेस नेताओं ने की बैठक, कहा ‘जेपी के बाद…’

सारण: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा आगामी 30 अगस्त को सारण पहुंचेगी। यात्रा को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सर्किट हाउस में एक बैठक की। बैठक के उपरांत नेताओं ने एकमा प्रखंड के रात्रि विश्राम स्थल एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया जहां 29 अगस्त की रात यात्रा पहुंचने पर राहुल गांधी विश्राम करेंगे। बैठक का नेतृत्व मध्यप्रदेश के विधायक एवं पूर्व मंत्री सचिन यादव ने की।

यह भी पढ़ें – 2025 में तेजस्वी नेता विरोधी दल भी…, केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा ‘अपने मन मिट्ठू बनने से…’

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सबी नेताओं ने एक स्वर में लोगों से आह्वान किया कि जिस प्रकार बिहार की जनता राहुल गांधी को अपार समर्थन दे रही है यह स्पष्ट संकेत है कि जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के बाद बिहार की धरती से यह सबसे बड़ा जनांदोलन है।

यह भी पढ़ें-  CM ने निर्माणाधीन डॉ एपी जे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...