JEE Main 2026: आवेदन में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, 2 दिसंबर तक मिलेगा मौका

Ranchi: JEE Main 2026 सेशन-1 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों को एक महत्वपूर्ण अवसर दिया है। जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सोमवार से अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। आवेदन सुधार की यह सुविधा 1 दिसंबर से 2 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान उम्मीदवार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, दस्तावेज एवं परीक्षा शहर से जुड़ी अहम जानकारियों में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। यह अंतिम मौका है, इसलिए अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक अपने आवेदन को दोबारा जांचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच

JEE Main 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। एनटीए ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।

सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

सिटी इंटिमेशन स्लिप: जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी होगी।

एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3–4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट जांचते रहें।

 

 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...