Advertisement
Advertisement
Advertisement

सितंबर में फिर बिहार आ सकते हैं PM मोदी, सम्राट ने दी जानकारी

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सितंबर में फिर से बिहार का दौरा करने वाले हैं। 17 सितंबर से पहले बिहार आ सकते हैं। सितंबर में ही पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। साथ ही पटना मेट्रो का भी उद्घाटन होना है। इस बात की जानकारी बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी है लेकिन पूरी तरह से कंफर्म भी नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। इस बीच बड़े नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर वोटर अधिकार यात्रा निकाले हुए हैं। 22 अगस्त को भी प्रधानमंत्री मोदी गयाजी और बेगूसराय का दौरा किया था।

DIARCH Group 22Scope News

प्रधानमंत्री मोदी का सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में बिहार आने की संभावना है

पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का उद्घाटन अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी का सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में बिहार आने की संभावना है। इसी दौरान मेट्रो के उद्घाटन कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन को लेकर सहमित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं मेट्रो डिपो में विद्युत का आपूर्ति तीन दिनों में शुरू हो जाएगा। जिसके बाद प्राथमिक कॉरिडोर के न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति का ट्रायल किया जाएगा।

यह भी पढ़े : PM मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...