सम्राट ने कहा- PM मोदी आप बार-बार आइये बिहार और देते रहिये सौगात

सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ओपन जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी के साथ खुली गाड़ी में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और चिराग पासवान के साथ एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

Goal 7 22Scope News

सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

बिहार के सीवान जिले में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को काफी कुछ दिया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिली हैं। प्रधानमंत्री से अपील है कि आप ऐसे ही बिहार आते रहिए, आप जब भी बिहार आए हैं, यहां के लोगों को कई सौगातें दी हैं। मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान के जसौली गांव में आयोजित जनसभा के मंच पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : PM नरेंद्र मोदी पहुंचे सिवान, खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पर हुए रवाना…

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...