बेतिया : 24 अगस्त 1942 को भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेतिया के आठ अमर शहीदों की याद में शहीद स्मारक परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

बेतिया : शहीदों ने हमें यह सिखाया है कि हमें अपने देश के लिए जीना और मरना चाहिए – DM धर्मेंद्र कुमार
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इन शहीदों ने हमें यह सिखाया है कि हमें अपने देश के लिए जीना और मरना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों और स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा। ताकि हमारी नई पीढ़ी इन अमर बलिदानियों के बारे में जान सके और उनसे प्रेरणा ले सके। इसके लिए शहीदों के आश्रितों, समिति के सदस्यों के साथ बैठ कर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जिले, राज्य और देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए और निहित स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए सोचना चाहिए।
यह भी देखें :
श्रद्धांजलि सभा से पहले सशस्त्र बल के जवानों ने शहीदों के सम्मान में एक शानदार सलामी परेड का आयोजन किया
आपको बता दें कि श्रद्धांजलि सभा से पहले सशस्त्र बल के जवानों ने शहीदों के सम्मान में एक शानदार सलामी परेड का आयोजन किया। इसके बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश, बेतिया सदर एसडीओ विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार.
डीआईओ अभिषेक मिश्र और डीपीआरओ राकेश कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने शहीदों के आश्रितों को सांत्वना दी और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज शहीदों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ा है और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।
यह भी पढ़े : ‘हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा’ पहुंची बेतिया…
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















