Hazaribagh : एक दिया शहीदों के नाम, प्रकाश से जगमगा उठा शहीद स्थल…

Hazaribagh : शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। दीपावली के अवसर पर 8 सालों से हजारीबाग शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार की देर शाम स्थानीय परिसदन के समक्ष शहीद स्मारक सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा। शहीद स्मारक को दीपमालाओं से रोशन कर मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों की शहादत को याद किया गया। आस्था के साथ शहीदों की याद में जब दीये जगमगाए, तो चहुंओर शौर्य और उजाला छा गया।

2 57 22Scope News

Hazaribagh : भारत माता की जय-वंदे मातरम की घोष से गूंज उठा शहीद स्थल

आयोजन समिति से जुड़े रंजन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों को नमन करना है जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देश के लिए दे दिया। इन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा जवानों के हाथों में है। जब हम नींद में रहते हैं तो देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं। कई ऐसे जवान हैं जिन्होंने अपना सर्वोच्च निछावर देश के लिए कर दिया।

3 31 22Scope News

उन शहीदों के नाम पर एक दिया शहीद स्थल पर जलाया जा रहा है। यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि भी है। उन्होंने यह भी कहा कि हर एक भारतीयों का यह दायित्व है कि जहां भी शहीद स्थल शहीद स्मारक हैं उसे साफ रखें और दीपावली के दिन एक दिया अवश्य स्मारक में जलाएं।

शहीद हमारे परिवार का अंग है

इस मौके पर समाजसेवी श्रद्धानंद ने कहा जवान देश के लिए शहीद होता है और जब उसके याद में ऐसा कार्यक्रम होता है तो दिल प्रफुल्लित हो जाता है। जिस तरह हम अपने घर में ईश्वर के सामने दीप जलते हैं ठीक उसी तरह शहीद जवानों के नाम पर भी घर में दीप जलाना चाहिए। देश सर्वोपरि है यह हम सभी को समझना चाहिए।

1 426 22Scope News

जिस तरह से जवान हंसते-हंसते देश के लिए अपना कुर्बानी दे देता है इस तरह हमें भी जवान के परिवार वालों को सम्मान देना चाहिए। एक दिया शाहिद का नाम कार्यक्रम पूरे देश को यह संदेश देता है कि शहीद हमारे परिवार का अंग है। चुनाव के कारण इस वर्ष शहीद स्मारक में राजनीतिक पार्टियों की सहभागिता नहीं देखी। आम जनता जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया यह बताता है कि हजारीबाग शहीदों को अपने दिलों में बसा कर रखा है।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...