हजारीबाग में शहीदों के याद में एक दिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हजाीरबागः हजारीबाग के शहीद स्मारक में आज शाम दीपावली से पूर्व एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने उन अमर शहीदों को याद करते हुए दिया जलाया कि जिन शहीदों की वजह से आज सुकुन से दीपावली का पर्व मना पा रहे हैं।

उन्हीं की याद में आज एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि आज से लगभग 7 साल पूर्व सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

जिसे लेकर अब युवाओं का उत्साह देखने को बनता है तथा काफी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं, और शहीदों को याद करते हैं खास करके इस कार्यक्रम में शहीद जवान के परिजन भी शामिल होते हैं। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए रंजन चौधरी का शुक्रिया अदा करते हैं। जिन्होंने इस तरह का अनोखा और नायाब कार्यक्रम की शुरुआत की।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...