CM नीतीश ने पटना शहरी क्षेत्र को दी 1 हजार करोड़ रूपये की सौगात, विभिन्न योजनाओं का…

CM ने पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ

पटना: CM ने सोमवार को पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास/कार्यारंभ किया। इस दौरान CM ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिले के लिये की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के अंतर्गत योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ किया जा रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) में आमलोगों को काफी फायदा होगा तथा बेहतर जनसुविधाएँ मिलेगी।

CM ने पटेल गोलम्बर के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल से 196.80 करोड़ रुपये लागत की पटेल गोलंबर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर भूमिगत नाला के साथ 4 लेन सड़क के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इस दौरान CM ने कहा कि इसके निर्माण कार्य होने से सचिवालय, राजधानी वाटिका तथा एयरपोर्ट आने-जाने में लोगों को काफी सुविधा होगी। खुले नाले पर फोरलेन पथ के निर्माण हो जाने से आवागमन में सहूलियत के साथ-साथ पटना शहर की सुंदरता और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें – बाढ़ में मवेशियों के लिए भूख नहीं बनेगी जानलेवा! सरकार ने बनाया है ये प्लान…

इसके पश्चात् CM ने डाकबंगला चौक पर आयोजित कार्यक्रम स्थल से 328.52 करोड़ रुपये की लागत से पटना शहरी क्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के तहत बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने की परियोजना का शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग के सचिव ने CM को पटना शहरी क्षेत्र अन्तर्गत अंडरग्राउंड (कवर्ड) बिजली के तारों के रूट प्लान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही CM के समक्ष इस योजना से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई।

जुलाई माह में विद्युत खपत के दौरान शून्य विद्युत शुल्क वाले दो उपभोक्ताओं को सांकेतिक रूप से CM ने प्रमाण पत्र सौंपा। इसके पश्चात् CM ने पटना साइंस कॉलेज स्थित न्यूटन हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 30.02 करोड़ रुपये लागत की पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों का जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान CM ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं न्यूटन हॉस्टल में भी रहा हूं और आज यहां आकर पुराने दिनों की याद ताजा हो गई।

हमारा इस शैक्षणिक परिसर क्षेत्र से पुराना लगाव है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों का जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य से छात्रों को रहने और पठन-पाठन में काफी सुविधा होगी। CM ने न्यूटन छात्रावास के छात्रों के साथ तस्वीर खिंचवाई। CM ने छात्रों से कहा कि आप सभी लोग मिल-जुलकर रहें और अच्छे से पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें – बिहार में नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री, दोनों के माता पिता ने सिर्फ लूटा, समझ रही जनता…

इसके पश्चात् CM ने जेपी गंगापथ पर आयुक्त कार्यालय के निकट आयोजित कार्यक्रम स्थल से 48.96 करोड़ रुपये की लागत से पटना जिला अंतर्गत गांधी मैदान के नजदीक पटना हाट निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही 52.28 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने हेतु संपर्क पथ के निर्माण कार्य का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

CM ने 387.40 करोड़ रुपये की लागत से पटना शहर अंतर्गत गंगा नदी के किनारे दीघा से गांधी मैदान के बीच जेपी गंगा पथ के दोनों तरफ लगभग 7 किमी की लंबाई में ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना (फेज- 1)’ के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही CM ने 12.38 करोड़ रुपये की लागत की सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रीयट घाट तक विचरण पथ (PROMENADE) के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस दौरान CM ने कहा कि जेपी गंगा पथ निर्माण के बाद यहां पर लोगों की गतिविधियां बढ़ी हैं। यहां पर पर्यटन, मनोरंजन, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना (फेज-1)’ के पूर्ण होने पर खुला हरित क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही लोगों को अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी जिससे वो यहां के मनोरम दृश्य का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरी नाला पर बनाए जा रहे फोर लेन सड़क का जेपी गंगा पथ से संपर्क पथ के जुड़े जाने पर नेहरू पथ की सीधी संपर्कता जेपी गंगा पथ से हो जाएगी। शहर के लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी। साथ ही पीएमसीएच और एम्स अस्पताल पहुंचना और आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें – थाना से लेकर डीआईजी तक लगाई गुहार, फिर कलेक्ट्रेट के समाने धरना पर बैठा पूरा परिवार

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2024 को दिसम्बर तथा वर्ष 2025 के जनवरी-फरवरी में CM ने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसके लिए राज्य सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये की 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी। प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिला में 21 फरवरी, 2025 को विभिन्न विभागों से संबधित कुल 32 घोषणाएँ की गयीं। 22 अप्रैल, 2025 को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की एक योजना का उद्घाटन किया गया। वहीं 02 अगस्त, 2025 को नगर विकास एवं आवास विभाग की 2 योजनाएँ तथा 11 अगस्त, 2025 को पथ निर्माण विभाग की पटना पश्चिमी शहरी क्षेत्र की 6 योजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक,

बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएसईआईडीसी) की प्रबंध निदेशक इनायत खान, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह, पटना साइंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अलका यादव, अन्य वरीय अधिकारीगण, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, 125 यूनिट बिजली मुफ्त पानेवाले लाभार्थीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–    एएनएम से इंजीनियर तक को देते थे नौकरी, पटना के होटल में छापेमारी में मिले….

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...