कैमूर नदी में पुल नहीं रहने से दर्जनों गांव के लोग हो रहे प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

कैमूर : कैमूर जिले में इन दोनों लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र से पानी छोड़ जाने पर नदियां और तालाब उफान पर है। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के दुघरा गांव में भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती नदी के किनारे जीटी रोड से मुजफ्फरपुर 500 मीटर दूरी पर दुघरा गांव है। जहां दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। जिसमें दुघरा, खनेठी, हथियावान, परमालपुर, होरलापुर और बगैचा आदि गांव के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रोज लोग नदी पार करके बाजार व हॉस्पिटल जाते है।

Goal 7 22Scope News

लोगों को 15 किलोमीटर दूर जाकर GT रोड पर जाना पड़ता है

आपको बता दें कि लोगों ने बताया कि क्योंकि इधर से 15 किलोमीटर दूर जाकर घूमकर जीटी रोड पर जाना पड़ता है। पुल बन जाने से महज 500 मीटर की दूरी पर जीटी रोड पर जाकर ग्रामीण आराम से स्कूल, हॉस्पिटल व बाजार जा सकते हैं। गांव की महिलाएं व पुरुषों के दौरान भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मैं ग्रामीणों के बुलावे पर आया हूं। मैं जल्द से जल्द सरकार से मांग करता हूं कि पुल बनाया जाए और इस गांव के लोगों का समस्या का समाधान किया जा सके।

यह भी देखें :

हमारे गांव के तरफ एक भी पुल का सरकार ने निर्माण नहीं कराया है – ग्रामीण

वहीं गांव की ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गांव के तरफ एक भी पुल का सरकार ने निर्माण नहीं कराया है। अगर निर्माण कर दिया होता तो हमलोगों को काफी सहूलियत होती लेकिन इस समय नदी उफान पर है। नाव के सहारे हमलोग अपने मरीज को लेकर बाजार जाते हैं। वहीं बच्चे स्कूल के लिए नाव से पढ़ने जाते हैं। हमेशा मन में डर सताता रहता है कि कब नाव पलट जाएगी तो दुर्घटना का शिकार हो जाएंगे। ऐसा कई बार भी घटना घट से चुका है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द यहां पर एक पल का निर्माण होना चाहिए।

पानी की मांग बना चुनावी मुद्दा, नारा- पानी नहीं तो वोट नहीं

जिस क्षेत्र ने दिया बिहार को तीन मंत्री उसी क्षेत्र में पानी कि समस्या बना चुनावी मुद्दा बन गया है। पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया गया। चार पंचायतों के किसान खेत में पानी के लिए सड़कों पर उतरे। मामला चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बखरी देवी का है जहां आज चार पंचायतों के सैकड़ों किसान पानी की मांग को लेकर बखरी देवी प्रांगण में धरना दिया।

Kaimur Pani 2 22Scope News

इस क्षेत्र से 3 मंत्री रह चुके हैं, नेताओं ने आज तक पानी की समस्या का निदान नहीं किया – लोग

बता दें कि बिहार सरकार में इस क्षेत्र से तीन मंत्री रह चुके हैं। नेताओं ने आज तक पानी की समस्या का निदान नहीं किया। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते महाबली सिंह, बृज किशोर बिंद और जमा खान जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। पर आज तक किसानों को पानी कि समस्या को निदान करने में असफल रहे। चैनपुर प्रखंड के बढ़ौना, भरारी, रामगढ़ और सौखरा पंचायत के किसानों ने आज धरना देकर मांग किया कि पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते रहे।

Kaimur Pani 1 1 22Scope News

किसानों के खेतों में पानी नहीं आता हम वोट का बहिष्कार करेंगे – नाराज किसान

आपको बता दें कि विनोद तिवारी, केश नाथ मौर्या, कृष्णा नंद पांडेय और गंगाधर साधु का कहना है कि देश आजादी के बाद भी इलाके में पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ। नाराज किसानों ने कहा जब तक हमारे किसानों के खेतों में पानी नहीं आता हम वोट का बहिष्कार करेंगे। चैनपुर विधानसभा से तीन मंत्री रहे महाबली सिंह, बृज किशोर बिंद और जमा खान जो वर्तमान मंत्री हैं। कोई भी पानी कि समस्या को खत्म नहीं किया। इसलिए हम चारों पंचायत बढ़ौना, रामगढ़, भरारी और सौखरा के किसान आज खेतों में पानी की समस्या को लेकर धरना दिए हैं। चुनाव से पहले जो किसान हमारी मांग को पूरा करेगा उसे हम वोट देंगे।

यह भी पढ़े : MP सुधाकर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा का पटना की सड़कों पर प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प, CM आवास जाने से रोका…

देवब्रत तिवारी की रपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...