नशीली दवा तस्करी मामले में 2 को 14 सालों का सश्रम कारावास

मोतिहारी : एनडीपीएस न्यायालय द्वितीय के विशेष न्यायाधीश सूर्यकांत तिवारी ने नशीली दवा तस्करी मामले में दोषी पाते हुए नामजद दो अभियुक्तों को 14-14 वर्षों का सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को दो-दो लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाए। अर्थ दंड नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा नेपाल परसा जिला के पीरगंज वृत्ता निवासी रामनाथ पटेल एवं वीरेंद्र महतो को हुई।

Goal 7 22Scope News

प्रतिबंधित दवा दोनों युवक भारत से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे

घटना के संबंध में रक्सौल हरैया ओपी के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने रक्सौल हरैया ओपी थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि छह जून 2023 की संध्या करीब 5.30 बजे नेपाल बॉर्डर के समीप टुमरिया टोला के पास पिलर संख्या-341 के पास पुलिस बल ने संदेह होने पर दो युवकों को रोका। जब उसके उसके झोले की जांच की गई तो झोला से 1264 स्टीप प्रतिबंधित नशीली दवा की टेबलेट बरामद हुई। वह प्रतिबंधित दवा दोनों युवक भारत से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे। एनडीपीएस वाद विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक प्रभाष त्रिपाठी ने सात गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन साक्ष्य रखा। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के दलीलें सुनने के बाद धारा 22(सी) एवं 23(सी) एनडीपीएस में दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाए। कारागार में बिताये अवधि का समायोजन सजा की अवधि में होगी।

यह भी पढ़े : प्रेमी ने प्रेमिका को होटल के कमरे में मारी गोली, बाद में खुद को मार की खुदकुशी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...