Advertisement
Advertisement

नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी एक गंभीर सामाजिक समस्या है- ब्रजेश कुमार

सारण: अन्तर्राष्ट्रीय दिवस नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के अवसर पर आज सारण व्यवहार न्यायालय में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष पुनीत कुमार गर्ग सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी से दूर रहने, अपने परिजनों और परिचितों को इससे बचाने तथा न्यायालय एवं कार्यालय परिसर को नशा मुक्त रखने की शपथ दिलाई गई। समारोह में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश दीपक कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मृत्युंजय सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाती सिंह समेत व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी के युवा छात्र संसद के बाद बेकाबू हुई भीड़, बाल बाल बचे तेजस्वी

शपथ समारोह के उपरांत सचिव ब्रजेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने बताया कि यह समस्या न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी समाज को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के सेवन से हृदय रोग, यकृत रोग, फेफड़ों की बीमारी, मानसिक समस्याएं और मृत्यु तक हो सकती है।

विशेष रूप से युवा वर्ग इस समस्या की चपेट में आ रहा है, जिससे उनके भविष्य के साथ-साथ उनका परिवार और समाज भी प्रभावित हो रहा है। अंत में ब्रजेश कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे नशीली दवाओं के सेवन एवं तस्करी से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज की स्थापना कर सकें।

यह भी पढ़ें-  अब विभाग नहीं शिक्षक खुद ही करेंगे अपना ट्रांसफर, पूरी प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...