पुनपुन नदी में डूबने से नाबालिग की मौत, SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

232
पुनपुन नदी में डूबने से नाबालिग की मौत, SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
पुनपुन नदी में डूबने से नाबालिग की मौत, SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
Advertisment

नौबतपुर : नौबतपुर प्रखंड के पीपलावां थाना क्षेत्र के पीतवांस गांव में पुनपुन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पितवांस गांव निवासी सियाराम राम के 16 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार रूप में हुई है। वह सियाराम राम का पुत्र था। रौशन पुनपुन नदी में रविवार को नहाने गया था। देर तक वापस नहीं लौटा तो उसके परिजन खोजबीन करना शुरू किया।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। इसके बाद वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पीपलावां थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी सागर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मेहनत के बाद किशोर के शव को स्थल से लगभग आठ किलोमीटर दूर नसोपुर गाव स्थित पुनपुन नदी से बरामद किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा – थाना प्रभारी सागर कुमार

थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना कि जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरव परिजनों से मिलने पहुंचे और सरकार से मिलने वाली हर सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े : नदी में डूबकर बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement