मोतिहारी के साइबर थाना की पुलिस ने 4 अपराधी को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। बेतिया के रहने वाले अखिलेश, मनीष, रोहित और आनंद कुमार जो एक साइबर ठग गिरोह का टीम बनाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठगने का बड़ा काम करते थे। पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर यह लोग लोगों को डिजिटल अरेस्ट करते थे। दूसरे के नाम पर यूपीआई भेज कर उसमें पैसे मंगवाते थे। जिसके बाद स्तुति कुमारी लड़कीं से 30 हजार की ठगी इन लोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर किया और बाद में जब स्तुति ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस भी भौचक रह गई।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस ने चारों के पास से पासबुक, एटीएम व यूपीआई के साथ-साथ कई कागजात बरामद किए हैं

पुलिस ने चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पासबुक, एटीएम और यूपीआई के साथ-साथ कई कागजात बरामद किए हैं। इनका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। वहीं साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बेतिया के रहने वाले साइबर ठग गिरोह ने कई लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर भोलीभाली जनता को ठगता था। विदेश में नौकरी दिलाने और झूठ का परिवार के लोगो के बंधक बनाने का दावा करता था। जिसके बाद पुलिस ने जाच शुरू की। पुलिस ने उनके पास से दो लैपटॉप, 12 मोबाइल, 20 सिम, 62 एटीएम, 28 बैंक पासबुक दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड के साथ कई कागजात भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े : नशीली दवा तस्करी मामले में दो को 14 सालों का सश्रम कारावास…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...