सचिन पायलट भी पहुंचे वोटर अधिकार यात्रा में, कहा ‘सवाल चुनाव आयोग से करते हैं तो जवाब…’

दरभंगा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार को दरभंगा पहुंची। दरभंगा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा समेत एनडीए पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कर्णाटक और अन्य राज्यों में वोट में हुई गड़बड़ियों का खुलासा किया है। जब हमलोग चुनाव आयोग से सीसीटीवी फूटेज मांगते हाँ तो चुनाव आयोग देना नहीं चाह रहा। चुनाव आयोग उस वीडियो फूटेज को डिलीट करने की कोशिश में जूता है।

सचिन पायलट ने कहा कि बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर लाखों लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया और उन्हें वोट देने से वंचित किया जा रहा है। इसी के विरोध में राहुल गांधी महागठबंधन के नेताओं के साथ मिल कर वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। पूरे देश में इस बात की चर्चा हो रही। चुनाव आयोग सवाल पूछने पर एफिडेविट मांग रहा और पारदर्शी तरीके से चुनाव आयोजित करवाए। चुनाव आयोग सारे गड़बड़ियों को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें – ऑपरेशन फायरवॉल से नवादा में हड़कंप, पुलिस ने एक बार फिर…

सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग से जो सवाल किया जा रहा है उसका पारदर्शी तरीके से जवाब नहीं दे रहा जबकि हमने उसकी चोरी भी पकड़ी और लोगों के सामने तथ्य रखे। उन्होंने भाजपा पर भी सवाल किया और कहा कि हमलोग सवाल चुनाव आयोग से करते हैं और उसका जवाब भाजपा के लोग देते हैं।

सचिन पायलट ने अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा 50% टैरिफ लगाये जाने पर कहा कि इस प्रकार का टैरिफ एशिया के किसी देश पर नहीं गया है। चीन हमसे ज्यादा तेल रूस से खरीदता हैं, उस पर भी इस प्रकार का टैरिफ नही लगाया गया है। हमारी सरकार की कूटनीति कमजोर रही। जिसका नतीजा है की 50% टैरिफ लगा है। इसका खामियाजा हमारे यहां के कुटीर उद्धोग में लगे लोगो को भुगतना पड़ेगा। सरकार को चाहिए था कि इनलोगो के लिए पहले ही पैकेज घोषित करना चाहिए था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में जल्द ही बनेगा एक और पॉवर प्लांट, PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास…

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...

Ranchi News: चलते ऑटो से कूदी युवती, अपहरण की आशंका पर...

रांची के जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने चलती ऑटो से युवती के कूदने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपहरण की आशंका में चालक...

JSSC Special Assistant Teacher Exam 2025: 22 जून से होगी CBT...

JSSC ने विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी किया। 22 से 24 जून तक रांची में CBT मोड में परीक्षा...