गन्ना किसानों को राहत, 27 फरवरी को चीनी मिलों में यंत्र कैंप का आयोजन

पटना : गन्ना यंत्रिकरण योजना के तहत चयनित किसानों के लिए 27 फरवरी को बिहार के सभी कार्यरत चीनी मिलों में यंत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने एक दर्जन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया है।

यंत्र सत्यापन के 3 दिन में मिलेगा अनुदान

राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को अनुदानित दर पर यंत्र खरीदने के लिए गन्ना यंत्रिकरण योजना शुरू किया है। ताकि किसान गन्ना की खेती में प्रयोग होने वाले आधुनिक यंत्रों की खरीद कर सके। बताया जाता है कि इस योजना के तहत यंत्र खरीदने के लिए राज्य के सभी चीनी मिलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें चयनित किसान अधिकृत विक्रेताओं से यंत्रों की खरीद करेंगे।

चीनी मिलों में लगने वाले कैंप के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है

चीनी मिलों में लगने वाले कैंप के लिए गन्ना विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सिधवलिया गोपालगंज मिल के लिए सहायक निदेशक (शष्य) पल्लवी बिष्ट, बगहा में सहायक निदेशक (शष्य) राहुल त्रिपाठी, लौरिया में सहायक निदेशक (शष्य) राहुल वर्मा, नरकटियागंज में सहायक निदेशक (शष्य) बलबीर कुमार, सुगौली में गौतम कुमार पटेल, विष्णु चीनी मिल में सहायक निदेशक (शष्य) श्रेया सिंह, हरिनगर में सहायक निदेशक (शष्य) कमलकांत यादव, प्रतापपुर में ईख अधिकारी, हसनपुर में सहायक निदेशक (शष्य) बांकेबिहारी और रीगा चीनी मिल में सहायक निदेशक (शष्य) मनोज कुमार चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

लाभुक किसानों को तीन दिन में होगा अनुदान राशि का भुगतान

गन्ना उद्योग विभाग ने पत्र जारी कर कहा है कि गन्ना यंत्रिकरण कैंप में केवल विभाग से सूचीबद्ध विक्रेताओं का ही स्टॉल लगाए जाएंगे और चयनित किसान उन्हीं विक्रेताओं के स्टॉल से यंत्रों की खरीद करेंगे। इसके बाद यंत्रों की सत्यापन कर लाभुक किसानों को तीन दिनों के अंदर अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़े : विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार : राज्य में बनेंगे 725 नए हाट और बाजार…

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img