विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार : राज्य में बनेंगे 725 नए हाट और बाजार

पटना : विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत राज्य में कृषि, पशुधन, मत्स्य और दूसरे अत्पादों की बिक्री के लिए 725 हाट और बाजार विकसित किए जाएंगे। इसमें अलग-अलग श्रेणी के 447 हाट और 278 बजार होंगे। ग्रामीण स्तर पर हाट, बाजार विकसित करने की पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग की होगी।

विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हाट-बाजार विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा – प्रधान सचिव पंकज कुमार

विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के अनुसार, विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हाट-बाजार विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए निर्धारित श्रेणियों में 20-49 डिसमिल के 136 हाट, 73 बाजार, द्वितीय श्रेणी में 50-99 डिसमिल के 125 हाट, 96 बाजार और तृतीय श्रेणी के एक एकड़ या इससे अधिक क्षेत्रफल वाले 186 हाट और 109 बाजार विकसित किए जाएंगे।

‘पहली श्रेणी के हाट और बाजार में शेड के साथ पांच चबूतरा, शौचालय-पेयजल की सुविधा’

उन्होंने बताया कि पहली श्रेणी के हाट और बाजार में शेड के साथ पांच चबूतरा, शौचालय-पेयजल की सुविधा, जीविका दीदियों के लिए तीन स्थाई दुकान, मल्टी पर्पस स्टोर, गार्बेज डिस्पोजल पिट, द्वितीय श्रेणी के हाट, बाजार में शेड के साथ 13 चबूतरा, शौचालय-पेयजल की सुविधा, जीविका दीदियों के लिए चार स्थाई दुकान, कार्यालय, मल्टी पर्पस स्टोर, गार्बेज डिस्पोजल पिट और तृतीय श्रेणी में शेड के साथ 16 चबूतरा, शौचालय-पेयजल की सुविधा, जीविका दीदियों के लिए छह स्थाई दुकानें, कार्यालय और दो मल्टीपर्पस स्टोर के साथ गार्बेज डिस्पोजल पिट का निर्माण किया जाएगा।

विकसित सभी हाट बाजारों को ई-नाम योजना से जोड़ने का काम कृषि विपणन निदेशालय करेगा – पंकज कुमार

उन्होंने बताया कि विकसित सभी हाट बाजारों को ई-नाम योजना से जोड़ने का काम कृषि विपणन निदेशालय करेगा। हाट और बाजार को विकसित किए जाने के बाद स्वामित्व वाले विभाग को जिला स्तरीय पदाधिकारी को हस्तानांतरित किया जाएगा। इसके लिए जिला पदाधिकारी स्तर पर एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति में विकसित भारत-जी राम जी के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, स्वामित्व वाले संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी की ओर से मनोनीत वरीय उप समाहर्ता बतौर सदस्य होंगे।

‘विकसित ग्रामीण हाट बाजार में निर्मित स्थाई दुकानों और दीदी की रसोई का आवंटन के संबंध में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी निर्णय लेंगे’

पंकज कुमार ने बताया कि विकसित ग्रामीण हाट बाजार में निर्मित स्थाई दुकानों और दीदी की रसोई का आवंटन के संबंध में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी निर्णय लेंगे। ग्रामीण स्तर पर बनाए गए हाट, बाजार की रख-रखाव एवं संचालन की जिम्मेदारी स्वामित्व वाले विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत करीब एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए की किस्त भेजी जा चुकी है। महिलाओं के हाथों शुरू रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में समीक्षा उपरांत सरकार अतिरिक्त राशि का भुगतान करेगी।

ग्रामीण हिस्सों में तैयार हाट और बाजार से किसानों और महिलाओं के हाथों तैयार उत्पादों का विपणन कार्य आसान होगा – मंत्री श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि ग्रामीण हिस्सों में तैयार हाट और बाजार से किसानों और महिलाओं के हाथों तैयार उत्पादों का विपणन कार्य आसान होगा और स्थानीय स्तर पर मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। बिहार सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाट-बाजारों का विकसित करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इसका छोटे किसानों और व्यापारियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े : बाल श्रम मुक्त राज्य की दिशा में बड़ा कदम, शिक्षा से जोड़े जाएंगे बच्चे…

Highlights

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img