दुल्हन की तरह सजाया गया है राजगीर, कल से शुरू होगा हॉकी का महापर्व…

नालंदा: राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है, वहीं खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 8 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत के अलावा चीन, चीनी ताइपे, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और काजिस्तान की टीमें शामिल हैं।

सभी टीमों के राजगीर पहुँचने के बाद माहौल पूरी तरह खेलमय हो चुका है और स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर गहरी उत्सुकता देखने को मिल रही है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमें बेहद मजबूत और संतुलित हैं। ऐसे में मुकाबले कड़े और दिलचस्प होंगे। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि भारतीय हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला चीन के साथ होगा।

यह भी पढ़ें – गया जी में PK की सभा से पहले बवाल, कहा ‘लालटेन में तेल नहीं, सरकार में दम नहीं’

यह मैच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक आगाज़ साबित होने वाला है। भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह अभ्यास में जुटे हुए हैं और टीम का मनोबल ऊँचा है।राजगीर में एशिया कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन से न सिर्फ खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है बल्कि यह बिहार और भारत के लिए भी गौरव का क्षण है। स्थानीय प्रशासन और खेल विभाग ने मिलकर आयोजन को भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नीतीश कुमार के 20 वर्षों का कार्यकाल…, खगड़िया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे नेता…

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...