हीरो एशिया कप-2025 : 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होगा महामुकाबला

पटना : पहली बार बिहार में आयोजित हीरो हॉकी एशिया कप-2025 का आयोजन होने जा रहा है। जो 29 अगस्त से सात सितंबर तक राजगीर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में खेला जाएगा। आज यानी सोमवार को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

बिहार के राजगीर में एशिया कप का यह 12वां संस्करण होगा

आपको बता दें कि एशिया कप का यह 12वां संस्करण होगा। जिसमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया, कजाखिस्तान, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें भाग लेंगी। पुरुष एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक पांच बार खिताब जीता है। वहीं, भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं। दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की गई है, लेकिन उन्हें ticketgenie ऐप के जरिए टिकट बुक करना होगा। 26 अगस्त से टिकट बुकिंग की शुरुआत होगी। सभी टीमें राजगीर में ठहरेंगी। जबकि भारतीय हॉकी टीम खेल परिसर में ही रहेगी। सरकार ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

दक्षिण कोरिया 5 खिताब के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है

आपको बता दें कि गत विजेता दक्षिण कोरिया पांच खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) का स्थान है, जिन्होंने तीन-तीन बार टूर्नामेंट जीता है। 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनके सम्मान में ही 29 अगस्त को हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ हो रहा है। 30 और 31 अगस्त को टूर्नामेंट के दौरान ही राजगीर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

गावों के बच्चे व युवा खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत के साथ हॉकी खेलेंगे व महत्त्वपूर्ण गुर सीखेंगे

30 अगस्त को ‘हॉकी विद हरमनप्रीत’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के गावों के बच्चे और युवा खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत के साथ हॉकी खेलेंगे और हॉकी के महत्त्वपूर्ण गुर सीखेंगे। यह कार्यक्रम गांव गांव तक खेल संस्कृति के विकास और युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रखा गया है। इसी प्रकार 31 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ का विशेष कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आसपास के गांवों के बच्चे युवा खिलाड़ी तथा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अधिकारी पांच किलोमीटर तक आसपास के इलाकों में साइकिल चलाएंगे। यह खिलाड़ियों और लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ हर उम्र के लोगों में खेल संस्कृति के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Hockey 1 22Scope News

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तक झारखंड, ओड़िशा, चंडीगढ़ राज्यों सहित बिहार के 28 जिलों में पहुंच चुकी है ट्रॉफी गौरव यात्रा। 29 तारीख को राजगीर पहुंचकर इस यात्रा का समापन होगा। आज भारतीय हॉकी टीम के बिहार पहुंचने के साथ चीन,कोरिया,चीनी ताइपे, जापान और मलेशिया टीम बिहार आ चुकीं हैं। बाकी टीमें कल पहुंच जाएंगी।

हम बिहार में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं, मैदान आशाजनक लग रहा है – कप्तान हरमनप्रीत सिंह

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हम बिहार में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं, मैदान आशाजनक लग रहा है। हम खेल के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि खिलाड़ियों के रूप में हमारे लिए टर्फ बहुत महत्वपूर्ण है। हमें एशियाई टीमों से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन हम जीतने के लिए दृढ़ हैं। मैं राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व स्तरीय हॉकी टर्फ पर खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैंने इसे पहले तस्वीरों में देखा था, लेकिन मैं वहां खुद जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। राजगीर खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ, मुझे यकीन है कि बिहार जल्द ही अपनी धरती से हॉकी चैंपियन तैयार करेगा।

यह भी देखें :

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए गर्व का क्षण है

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए गर्व का क्षण है। यह न केवल राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करेगा। राजगीर खेल परिसर का विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगा। हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक है, जो खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े : हीरो एशिया कप राजगीर बिहार-2025 : जापान हॉकी टीम पहुंची बिहार

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...